आईएमडी ने आज ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़ और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भी आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और विदर्भ में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इसके अलावा, मौसम एजेंसी ने आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की संभावना जताई है।

