National

मुंगेली : मुख्यमंत्री की पाती में ग्राम लिम्हा की सुनीता के प्रयासों की सराहना

मुंगेली 06 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को आत्मीय पाती लिखकर उन्हें और उनके परिवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने पत्र में बच्चों की अच्छी पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि घर की जरूरतों के बीच बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना प्रशंसनीय है। उन्होंने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि महतारी वंदन योजना की राशि से सुनीता बहन को स्कूल वैन का किराया और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों को पूरा करने में मदद मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है, ताकि महिलाएं अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार आर्थिक निर्णय ले सकें। मुख्यमंत्री ने सुनीता बहन के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खूब पढ़ने, अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के अवसर मिलने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प में बच्चों के लिए बेहतर अवसर तैयार करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
गौरतलब है कि शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता अब महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण संबल बन रही है। इसी कड़ी में ग्राम लिम्हा की सुनीता साहू योजना के तहत प्राप्त राशि से बच्चों के स्कूल वैन का किराया और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्च पूरे करने में मदद मिल रही है। सुनीता ने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य से बढ़कर कोई सपना नहीं होता। इस सपने को पूरा करने के लिए जिले की सुनीता बहन निरंतर प्रयास कर रही हैं। बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए, इसके लिए वे घर की जिम्मेदारियों के साथ उनकी शैक्षणिक जरूरतों का भी विशेष ध्यान रखती हैं। सुनीता ने मुख्यमंत्री की पाती मिलने पर खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री का आभार जताया।