CityMumbai

मालाड के मालवणी में गैस सिलेंडर फटने से सात घायल

मुंबई, 27 जनवरी । महाराष्ट्र के मालाड के मालवणी इलाके स्थित एक घर में मंगलवार सुबह में अचानक गैस सिलेंडर फट जाने के बाद लगी आग में झुलसकर सात लोग घायल हो गए।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि इस घटना की सूचना उनकी टीम को सुबह 9.25 बजे मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इस घटना में आग की चपेट में आ गए सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल में पहुंचाया। इन सातों में से चार लोगों को आधार अस्पताल में और तीन लोगों को क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इन सातों की हालत स्थिर बताई जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझा दिया है, लेकिन घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया ।