अम्बिकापुर : 24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण का केंद्र
सदस्य के घर जाना पड़ता था, जिससे कई बार संबंधित परिवार को भी असुविधा होती थी। सभी महिलाओं को एक साथ बैठने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाता था।
उन्होंने बताया कि अब महतारी सदन बनने से गांव के विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं एक ही स्थान पर बैठक कर सकती हैं। यहां बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे समूह की गतिविधियों का संचालन अधिक सुविधाजनक हो गया है।
श्रीमती शर्मा ने बताया कि महतारी सदन से महिलाओं को सामूहिक गतिविधियों और आपसी विचार-विमर्श के लिए बेहतर वातावरण मिला है। उन्होंने कहा कि यह भवन समूह की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।
सामूहिक निर्णय और आजीविका गतिविधियों को मिल रहा प्रोत्साहन
महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं के आपसी संवाद, सामूहिक निर्णय और आजीविका गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। यहां महिलाएं समूह की कार्ययोजना तैयार करने, स्वरोजगार की संभावनाओं पर विचार करने और आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट हो रही हैं।
ग्राम पुहपुटरा की महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याओं के अनुसार महतारी सदन बनने से उनकी बैठक स्थल की पुरानी समस्या दूर हुई है। अब उन्हें एक सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिला है, जहां वे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख सकती हैं और समूह की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

