आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपने विचार साझा किये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के नवीनतम एपिसोड में देश और विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा कर रहे हैं। यह कार्यक्रम का 137वां एपिसोड है।
यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क के साथ-साथ एआईआर न्यूज़ वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर भी प्रसारित किया जा रहा है। इसका लाइव प्रसारण एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जा रहा है। आकाशवाणी हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद इस कार्यक्रम को क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित करेगा।

