विदेश मंत्री जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने पहली बार फोन पर बातचीत की
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी कनाडाई समकक्ष अनीता आनंद से टेलीफोन पर बात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कनाडा की विदेश मंत्री को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस बीच, कनाडाई मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, आर्थिक सहयोग को गहरा करने और साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर उत्पादक चर्चा के लिए डॉ. जयशंकर को धन्यवाद दिया। अनीता आनंद को इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी द्वारा घोषित कैबिनेट फेरबदल में कनाडा का विदेश मंत्री नियुक्त किया गया था, लगभग दो हफ्ते पहले उनकी लिबरल पार्टी ने संसदीय चुनाव जीता था।

