पंचायती राज मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 पोर्टल और पुस्तिका लॉन्च की
पंचायती राज मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई) संस्करण 2.0 शुरू करने पर दो दिवसीय राष्ट्रीय लेखन कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर बोलते हुए पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा कि पीएआई में 100 से अधिक संकेतक हैं, और यह सामाजिक विकास की एक व्यापक तस्वीर प्रस्तुत करता है। कार्यक्रम में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 पोर्टल भी लॉन्च किया गया। पोर्टल के साथ-साथ वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पीएआई 2.0 के स्थानीय संकेतक ढांचे पर एक पुस्तिका भी जारी की गई।

