FEATUREDNational

इस शैक्षणिक वर्ष में 15 विदेशी विश्वविद्यालय भारत में अपने परिसर स्थापित करेंगे: शिक्षा मंत्री प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि इस शैक्षणिक वर्ष तक लगभग 15 विदेशी विश्वविद्यालय भारत में अपने परिसर स्थापित करने के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार ने विदेशी विश्वविद्यालयों को अनुमति दे दी है। श्री प्रधान ने आज नई दिल्ली में यूनाइटेड किंगडम के लिवरपूल विश्वविद्यालय को आशय पत्र सौंपने के समारोह को संबोधित करते हुए इस पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस साझेदारी को एक प्रतीकात्मक संकेत और वैश्विक उच्च शिक्षा में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में भारत के उभरने की पुष्टि बताया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि लिवरपूल विश्वविद्यालय अगले साल से चालू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के दो विश्वविद्यालयों ने गुजरात में अपने शैक्षणिक सत्र शुरू कर दिए हैं।