गृह मंत्री अमित शाह नागपुर में कैंसर केयर और फोरेंसिक विश्वविद्यालय परिसरों की आधारशिला रखेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह नागपुर के जामथा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में ‘स्वस्ति निवास’ की आधारशिला रखेंगे। वह दोपहर में कामठी ब्लॉक के चिचोली में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) नागपुर परिसर की आधारशिला भी रखेंगे। श्री शाह आज से महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।
इस बीच, एनएफएसयू के संस्थापक कुलपति डॉ. जेएम व्यास ने बताया कि महाराष्ट्र में एनएफएसयू के नए परिसर की स्थापना से “कुशल फोरेंसिक विशेषज्ञों” का एक समूह तैयार होगा। नागपुर परिसर एनएफएसयू का 11वां और महाराष्ट्र का पहला परिसर होगा। नागपुर के बाद, श्री शाह आज नांदेड़ में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। गृह मंत्री कल विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए मुंबई जाएंगे।

