शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी
मुंबई, 07 नवंबर । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार को चार दिन के इलाज के बाद शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।
अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि पवार का ब्रोंकाइटिस और संक्रमण का इलाज चल रहा था। स्वस्थ होने के बाद उन्हें आज छुट्टी दे दी गई। पवार को लेने के लिए उनकी बेटी सांसद सुप्रिया सुले अस्पताल पहुंची थीं।
गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) पवार को सीने में दर्द और श्वास लेने में परेशानी के कारण पुणे के रुबी हॉल क्लीनिक मे दो नवंबर को भर्ती कराया गया था और दो दिन बाद रुबी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी लेकिन मुंबई पहुंचते ही उन्हें स्वास्थ्य की पूरी जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पवार से ब्रीच कैंडी अस्पताल में मिलने वालों में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, शिवसेना (उद्धव ठाकरे)के नेता संजय
राऊत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
(अजीत) के नेता प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस के विश्वजीत कदम एवं अन्य नेता शामिल थे।

