National

अमरनाथ तीर्थयात्रा पहली जुलाई से

श्रीनगर, 15 अप्रैल । दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ मंदिर की वार्षिक यात्रा पहली जुलाई से शुरू होगी। इसका समापन 31 अगस्त को होगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन के लिए यह तीर्थ यात्रा प्रत्येक वर्ष आयोजित होती है।