National

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से कर्नाटक और तमिलनाडु की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से कर्नाटक और तमिलनाडु की दो दिन की यात्रा पर रहेंगी। राष्‍ट्रपति आज भारतीय प्रबंध संस्‍थान, बेंगलुरु की स्‍वर्ण जयंती समारोह में हिस्‍से के रूप में संस्‍थान के स्‍थापना सप्‍ताह का शुभारंभ करेंगी। राष्‍ट्रपति संस्‍थान के एनएस राघवन एंटरप्रेन्योरियल लर्निंग सेंटर की महिला उद्मियों और अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगी। राष्‍ट्रपति मुर्मू कल चेन्‍नई में भारतीय समुद्री विश्‍वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।