National प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से प्रेरित शख्स ने रेडियो का अद्भुत संग्रहालय बनाया October 26, 2023 Society Speaks प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम ने अमरोहा के गजरौला निवासी राम सिंह बौद्ध को इतना प्रेरित किया कि उन्होंने रेडियो का अद्भुत संग्रहालय बना डाला। 2014 में शुरू हुआ यह संग्रहालय अब 1400 से अधिक रेडियो सेट्स का प्रभावशाली संग्रह समेटे हुए है।