FEATUREDInternational

अमरीका, चीन तथा रूस के राष्ट्रपतियों ने ऊर्जा संकट कम करने के लिए शोधित पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाने की रूपरेखा प्रस्तुत की

अमरीका, चीन और रूस के राष्ट्रपतियों ने कल अपनी त्रिपक्षीय बैठक संपन्न की। बैठक के बाद तीनों नेताओं ने ‘शांति की दिशा में घोषणा-पत्र’ जारी किया। इसमें संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की मांग की गई और ऊर्जा संकट को कम करने के लिए शुद्ध पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाने की योजनाओं पर सहमति जताई गई।

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चार सूत्रीय घोषणा-पत्र में परमाणु जोखिमों को कम करने और परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए आपसी बातचीत जारी रखने पर भी सहमति व्यक्त की।

तीनों राष्ट्राध्यक्षों ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) और इस तरह के अन्य संस्थानों को अपने अधिकार क्षेत्र का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।

ट्रंप, शी जिनपिंग और पुतिन के बीच यह त्रिपक्षीय शिखर बैठक शेनझेन स्थित किलिन विला में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन से इतर हुई। खबरों के मुताबिक, ट्रंप ने इस त्रिपक्षीय बैठक में परमाणु हथियारों में कटौती और अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने की इच्छा जताई थी।