FEATUREDNational

प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ प्रभावित अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड को पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद भवन में अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने बताया कि दोनों राज्यों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इन चुनौतियों से निपटने के लिए संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करती रहेगी। उन्होंने सभी के कुशल मंगल और सुरक्षित रहने की प्रार्थना भी की।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री ने उन्हें पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया और प्रभावित लोगों के लिए समय पर राहत, पुनर्स्थापन और समर्थन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।