महतारी वंदन योजना से बच्चों के भविष्य की सुरक्षित नींव
उत्तर बस्तर कांकेर । राइसमिल पारा कांकेर निवासी पुनई कोमरा को भी महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उन्हें अब तक 25 किश्तों के रूप में राशि प्राप्त हो चुकी है। पुनई कोमरा ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। उनकी एक बेटी कृषि महाविद्यालय कांकेर में पढ़ाई कर रही है, जबकि उनका बेटा एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा है और एक बेटी गृह कार्य करती है।
उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि को वे अपने बच्चों के बैंक खातों में जमा कर रही हैं, ताकि भविष्य में यह बचत उनके काम आ सके और बच्चों की जरूरतों के समय सहारा बन सके। पुनई कोमरा ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत करने की प्रेरणा और अवसर मिला है।

