राष्ट्रपति ट्रम्प ने जापान के साथ लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापार समझौते की घोषणा की
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जापान के साथ एक बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते की घोषणा की है। इस समझौते के तहत, अमेरिकी आयातक अमेरिका को निर्यात की जाने वाली जापानी वस्तुओं पर 15 प्रतिशत पारस्परिक शुल्क का भुगतान करेंगे। ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और जापान ने अभी-अभी एक बहुत बड़ा समझौता किया है, जो शायद अब तक का सबसे बड़ा समझौता है। श्री ट्रम्प ने कहा कि जापान अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश भी करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका को 90 प्रतिशत लाभ प्राप्त होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह निर्दिष्ट नहीं किया कि ये निवेश कैसे काम करेंगे या लाभ की गणना कैसे की जाएगी। कोई आधिकारिक टर्म शीट जारी नहीं की गई है। अब जापान अपने देश को व्यापार के लिए खोल देगा, जिसमें कार और ट्रक, चावल और कुछ अन्य कृषि उत्पाद, और अन्य चीजें शामिल हैं।

