प्रधानमंत्री मोदी कल बिहार और पश्चिम बंगाल में 18,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान, प्रधानमंत्री बिहार के गया में लगभग 13 हज़ार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
पश्चिम बंगाल की अपनी यात्रा के दौरान, श्री मोदी 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वे कोलकाता में नवनिर्मित खंडों पर मेट्रो ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाएंगे। श्री मोदी 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 7.2 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले एलिवेटेड कोना एक्सप्रेसवे की आधारशिला भी रखेंगे। इस पहल से हावड़ा, आसपास के ग्रामीण इलाकों और कोलकाता के बीच संपर्क बढ़ेगा।

