ऑपरेशन सिंधु: ईरान और इज़रायल के संघर्ष क्षेत्रों से अब तक 4,400 से अधिक भारतीय नागरिकों को निकाला गया
ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल चार हजार 415 भारतीय नागरिकों को निकाला गया है, जिनमें ईरान से 3,597 और इज़राइल से 818 विशेष निकासी उड़ानों के ज़रिए आए लोग शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 14 ओसीआई कार्ड धारक, 9 नेपाली नागरिक, 4 श्रीलंकाई नागरिक और एक भारतीय नागरिक के 1 ईरानी जीवनसाथी को भी ईरान से निकाला गया। निकाले गए भारतीय नागरिकों में एक हज़ार पाँच सौ से ज़्यादा महिलाएँ और पाँच सौ बच्चे शामिल थे।

