गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में इन्फ्लिबनेट सेंटर का दौरा किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क (इन्फ्लिब्नेट) केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालयों के विकास की समीक्षा की।
सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि इन्फ़्लिबनेट पुस्तकालयों को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें लगातार बेहतर बना रहा है। श्री शाह ने सस्तु साहित्य वर्धक कार्यालय मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया, जो किताबों के शौकीनों के लिए उनकी पसंदीदा किताबों तक पहुँचने में बेहद फ़ायदेमंद साबित होगा।

