CityMumbai

महाराष्ट्र के 83 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किये गए

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को राजभवन में राज्य के 83 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया।

राजभवन में राष्ट्रपति पुलिस पदक अलंकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह में 41 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक, तीन पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 39 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 2021 और 2022 के स्वतंत्रता दिवस पर घोषित किए गए थे।

इस कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री (ग्रामीण) डॉ. पंकज भोयर , पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, होमगार्ड महानिदेशक रितेश कुमार, महाराष्ट्र राज्य पुलिस आवास एवं कल्याण महामंडल की पुलिस महानिदेशक अर्चना त्यागी, मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती उपस्थित थे।