पंकज तिवारी ने मुंबई सेंट्रल मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया
मुंबई, 23 नवंबर। भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के 2017 बैच के अधिकारी पंकज तिवारी ने पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया है। तिवारी ने भारतीय रेल में अपने करियर की शुरुआत मध्य रेल के मुंबई मंडल में सहायक परिचालन प्रबंधक के रूप में की और इसके पश्चात मई 2021 में पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में कार्यभार संभाला।
अहमदाबाद मंडल में अपने कार्यकाल के दौरान तिवारी ने कोचिंग परिचालन, माल परिचालन और यातायात संरक्षा परिचालन के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए व्यापक अनुभव प्राप्त किया तथा विविध परिचालन चुनौतियों का उत्कृष्टता के साथ निर्वहन किया। वित्तीय वर्ष 2022-23 में माल परिचालन का नेतृत्व करते हुए, आपने मंडल के इतिहास में पहली बार 50 मिलियन टन लदान का आंकड़ा पार कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ लदान हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सुनियोजित योजना और सटीक क्रियान्वयन के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी 50 मिलियन टन से अधिक लदान के इस ऐतिहासिक कीर्तिमान को दोहराया गया। इसके अतिरिक्त, आपके पर्यवेक्षण में बुनियादी ढांचे और क्षमता संवर्धन से जुड़े कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई, जिनमें एनएचएसआरसीएल, आरएलडीए, दोहरीकरण, विद्युतीकरण तथा अन्य नॉन-इंटरलॉक्ड कार्यों के लिए ब्लॉक की योजना और उनका सफल क्रियान्वयन शामिल है। अपनी व्यापक परिचालन विशेषज्ञता और उत्कृष्ट कार्य रिकॉर्ड के साथ श्री तिवारी मुंबई सेंट्रल मंडल में परिचालन दक्षता, संरक्षा मानकों और यात्री सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए तत्पर हैं।

