महाराष्ट्र विधानमंडल का वर्षाकालीन सत्र 30 जून से मुंबई में
मुंबई। महाराष्ट्र विधानमंडल का वर्षाकालीन सत्र 30 जून से 18 जुलाई तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय गुरुवार को विधानमंडल कामकाज समिति की बैठक में लिया गया।
विधानमंडल के सचिव जीतेंद्र जितेन्द्र भोले ने बताया कि वर्षाकालीन सत्र का कामकाज तय करने के लिए गुरुवार को विधानभवन में कामकाज सलाहकार की समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोरहे, विधानसभा के उपसभापति अन्ना बनसोडे, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांतदादा पाटिल, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, विधानसभा सदस्य दीपक केसरकर, भास्कर जाधव, नितिन राउत, जितेंद्र आव्हाड, अमीन पटेल, विधान परिषद सदस्य भाई जगताप, प्रवीण दरेकर, प्रसाद लाड, श्रीकांत भारतीय तथा संबंधित उपस्थित थे। बैठक में सत्र की योजना पर चर्चा की गई।

