ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान और इजराइल से 1800 से अधिक भारतीय नागरिकों को निकाला गया
विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने ईरान के मशहद से कल रात विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचे 285 भारतीय नागरिकों के समूह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक एक हजार 713 भारतीय नागरिकों को ईरान से निकाला जा चुका है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में ईरान से 2 से 3 और उड़ानें निर्धारित की गई हैं। श्री मार्गेरिटा ने कहा कि मंत्रालय ईरान और इजरायल में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों के साथ लगातार संपर्क में है।
चल रहे अभियान के हिस्से के रूप में, ईरान में भारतीय दूतावास बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों को देश के भीतर अपेक्षाकृत सुरक्षित क्षेत्रों में जाने में सहायता कर रहा है और उपलब्ध विकल्पों का उपयोग करके उन्हें निकाल रहा है। ईरान में भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे तेहरान में भारतीय दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन और नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय द्वारा स्थापित 24/7 नियंत्रण कक्ष के माध्यम से संपर्क में रहें।
तेहरान में भारतीय दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +98 9128109115 और +98 9128109109 हैं। व्हाट्सएप के लिए हेल्पलाइन नंबर +98 901044557, +98 9015993320 और +91 8086871709 हैं। बंदर अब्बास का नंबर +98 9177699036 और ज़ाहेदान का नंबर +98 9396356649 है। ईमेल [email protected] है।
विदेश मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में स्थापित 24X7 नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर हैं: 800118797 (टोल फ्री), +91-11-23012113, +91-11-23014104, और +91-11-23017905. व्हाट्सएप नंबर है +91-9968291988, और ईमेल है [email protected].

