प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की, राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय साहस और योगदान को याद किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी शहादत पर श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए श्री मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए अतुलनीय साहस और प्रयास का परिचय दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा श्रद्धा के साथ याद किया जाएगा।

