दमिश्क के चर्च में आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 19 लोगों की मौत
सीरिया में, दमिश्क के मार एलियास चर्च में आत्मघाती बम विस्फोट की घटना में कम से कम 19 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। कल सीरिया की राजधानी में एक भीड़ भरे चर्च में एक आत्मघाती हमलावर ने सामूहिक प्रार्थना के दौरान हमला किया, और अपने विस्फोटकों को विस्फोट करने से पहले श्रद्धालुओं पर गोलियां चलाईं। दिसंबर में बशर अल-असद के नेतृत्व वाली सरकार के गिरने के बाद से दमिश्क में यह पहला आत्मघाती बम विस्फोट था।
आंतरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि अपराधी इस्लामिक स्टेट से संबद्ध था।

