राष्ट्रपति मुर्मू मुंबई में आरबीआई की 90वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में शामिल होंगे
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की 90वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में आज मुंबई में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा स्वागत भाषण देंगे ।
राष्ट्रपति मुर्मू कल शाम दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया

