FEATUREDNational

उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

उज़्बेकिस्तान गणराज्य के विदेश मंत्री सैदोव बख्तियार ओडिलोविच ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच प्राचीन व्यापार मार्गों से जुड़े गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध हैं। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि यह यात्रा द्विपक्षीय सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करने और विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी को मजबूत करने का अवसर प्रदान करती है।