शर्ली बोचवे राष्ट्रमंडल महासचिव का पद संभालने वाली पहली अफ्रीकी महिला बनीं
शर्ली बोचवे आज राष्ट्रमंडल की 7वीं महासचिव के रूप में पदभार संभालेंगी। इसके साथ ही, वह इस पद पर आसीन होने वाली अफ्रीका की पहली महिला बन जाएँगी। सुश्री बोचवे को कूटनीति, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, शासन और सार्वजनिक सेवा में नेतृत्व का 20 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले उन्होंने जनवरी 2017 से जनवरी 2024 तक घाना के विदेश मामलों और क्षेत्रीय एकीकरण मंत्री के रूप में कार्य किया था और घाना की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की सदस्य भी थीं।
महासचिव को राष्ट्रमंडल नेताओं द्वारा नामित किया जाता है और वह अधिकतम चार वर्ष के दो कार्यकाल तक सेवा दे सकता है। राष्ट्रमंडल महासचिव राष्ट्रमंडल के मूल्यों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने, राष्ट्रमंडल का सार्वजनिक रूप से प्रतिनिधित्व करने और राष्ट्रमंडल सचिवालय के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है।

