National

ओबामा कार्यकाल के गोपनीय दस्‍तावेज की जांच करने के लिए विशेष सलाहकार नियुक्‍त

वाशिंगटन । अमरीका के अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के आवास और पूर्व निजी कार्यालय पर ओबामा कार्यकाल के गोपनीय दस्‍तावेज की जांच करने के लिए विशेष सलाहकार नियुक्‍त किया है। इस विशेष सलाहकार का नाम रॉबर्ट हुर है।  2017 में पूर्व राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने मेरिलैंड में अमरीकी अटॉर्नी के लिए रॉबर्ट हुर को नामित किया था। रॉबर्ट हुर ने 2021 में राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के इस्‍तीफे तक अपनी सेवाएं दीं।