National

गुजरात के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बढ़ सकती है तेजस्वी यादव की मुश्किलें

अहमदाबाद, 1 मई । गुजरात के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ अहमदाबाद मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में दायर याचिका पर सोमवार को याचिकाकर्ता का बयान दर्ज कराया। इस मामले में अब 8 मई को सुनवाई होगी।

सोमवार को शिकायतकर्ता हरेशभाई मेहता का वेरिफिकेशन किया गया। इसके बाद दलील की गई। इसमें 8 मई को केस ऑर्डर पर रखा गया है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत के साथ न्यूज चैनल की फुटेज भी दी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद मानहानि मामले में अब बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।