FEATUREDNational

मौसम विज्ञान विभाग ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में गर्म और उमस भरे मौसम का पूर्वानुमान लगाया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में लू की स्थिति को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दिन भर लू चलने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में अगले दो दिनों तक रातें गर्म रहने की आशंका है।
मौसम विज्ञान विभाग ने आज कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर पूर्वी प्रदेश के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज हवाओं के साथ गरज और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है।
मौसम एजेंसी ने मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में दिन भर गरज के साथ ओलावृष्टि होने की भी भविष्यवाणी की है।