FEATUREDInternational

न्यूज़ीलैंड में सत्तारूढ़ गठबंधन बहुमत से एक सीट पीछे

न्यूज़ीलैंड की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार संसद में बहुमत के आंकड़े से एक सीट पीछे रह गई है। प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ नेशनल पार्टी को कुल 130 में से 40 सीटें मिली हैं, जबकि उसके गठबंधन सहयोगी दल A.C.T. को 13 और न्यूज़ीलैंड फर्स्ट को 12 सीटें हासिल हुई हैं।

7 नवंबर को हुए चुनाव के शुरुआती नतीजों में लक्सन के नेतृत्व वाला नेशनल पार्टी गठबंधन किसी तरह सत्ता बचाता नजर आ रहा था। हालांकि, सरकार में बने रहने के लिए अब उसे मध्यमार्गी ऑपरच्युनिटी पार्टी के समर्थन की जरूरत है।

यदि दोनों पक्षों के बीच सत्ता को लेकर सहमति नहीं बन पाती है, तो देश में दोबारा आम चुनाव कराने की नौबत आ सकती है। न्यूज़ीलैंड में मिश्रित सदस्य आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत चुनाव होते हैं। इस व्यवस्था के कारण देश में ज्यादातर सरकारें गठबंधन के रूप में बनती हैं। इस चुनाव प्रणाली में प्रत्येक मतदाता दो वोट डालता है। पहला वोट अपनी पसंद की राजनीतिक पार्टी को और दूसरा वोट अपने निर्वाचन क्षेत्र के पसंदीदा स्थानीय उम्मीदवार को दिया जाता है।