देश भर में छठ पूजा के समापन पर प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों को शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छठ के पवित्र पर्व में भाग लेने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि छठ का पावन पर्व आज श्रद्धालुओं द्वारा भगवान सूर्य को प्रातःकालीन अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। उन्होंने आगे कहा कि चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान, भारत की छठ पूजा की भव्य परंपरा की झलकियाँ देखने को मिलीं।
प्रधानमंत्री ने कामना की कि छठी मैया की असीम कृपा देशवासियों के जीवन को सदैव आलोकित रखे।

