यू.एस. ओस्तवाल अकादमी के दो विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन
मुंबई, 14 नवंबर। नालासोपारा पूर्व स्थित यू.एस. ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी के दो विद्यार्थियों का राज्य के वर्धा जिले में होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनमें कक्षा 9 के छात्र अर्शान खान और कक्षा 11 के छात्र राज कनौजिया शामिल हैं।
इन विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि मुंबई के कांदिवली में आयोजित डीएसओ विभागीय प्रतियोगिता में हासिल की है, जिसमें 13 जिलों के स्वर्ण पदक विजेताओं ने भाग लिया था। यू.एस. अकादमी की प्राचार्या कविता पी. दुबे ने अर्शान और राज को शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया है। उन्होंने विद्यार्थियों के कोच यश रेवडेकर को उनके समर्पित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के लिए धन्यवाद दिया है।
इस जीत पर विजेता खिलाड़ियों ने प्राचार्या कविता दुबे और अपने कोच यश रेवडेकर का आभार जताते हुए कहा कि आपके प्रोत्साहन, सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था। हम आगे भी आपके मार्गदर्शन में लक्ष्य हासिल करते रहेंगे।

