FEATUREDSports

महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी के लिए दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम घोषित, शिवी शर्मा होंगी कप्तान

नई दिल्ली, 05 नवंबर । दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी 2026-27 के लिए 16 सदस्यीय दिल्ली महिला अंडर-23 टीम की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता 14 नवंबर से हरियाणा में शुरू होगी। शिवी शर्मा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि परुणिका सिसोदिया उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी।

डीडीसीए की ओर से घोषित टीम में कई उभरती हुई खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। आगामी घरेलू टी-20 प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगी।

टीम का चयन 4 नवंबर को डीडीसीए की सीनियर महिला चयन समिति की बैठक में किया गया। बैठक में समिति की अध्यक्ष रीमा मल्होत्रा, चयनकर्ता स्वर्ण चड्ढा और रानी ओझा, डीडीसीए की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) की सदस्य अंजलि शर्मा, मुख्य कोच लतिका कुमारी और सचिव अशोक शर्मा उपस्थित रहे।

16 सदस्यीय टीम : शिवि शर्मा (कप्तान), परुणिका सिसौदिया (उपकप्तान), मेधावी बिधूड़ी, रिया शौकीन (विकेटकीपर), तनिष्का सिंह (विकेटकीपर), अंजलि वत्स, रेशिका बेनीवाल, मोनिका, अरमीत कौर, रिया कोंडल, कनिका माथुर, रिया सोनी, अपेक्षा आनंद, मानशी गर्ग, गोयिंका शर्मा और इशिका गौतम।