Mumbai

ठाणे जिले में आग से सड़क किनारे खड़े 22 वाहन जले

मुंबई, 13 अक्टूबर । ठाणे जिले के दिवा इलाके में स्थित सबेगांव में मंगलवार तड़कते अचानक आग लगने से सडक़ किनारे खड़े 22 वाहन जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारणों की जांच दिवा पुलिस कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तड़के करीब 2.02 बजे दिवा के सबेगांव में दिवा नेशनल इंग्लिश स्कूल हॉल के पीछे और आदर्श विद्यालय के सामने हुई। लपटों ने ऑटो-रिक्शा और 22 दोपहिया गाड़ियों को चपेट में ले लिया । आग सुबह करीब 3.16 बजे आग पूरी तरह बुझा दी गई।