National

सूरजपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से लक्ष्मीनिया का पक्के घर का सपना हुआ साकार

सूरजपुर/12 अक्टूबर 2026

जीवन की ढलती उम्र में इंसान की ख्वाहिशें भी छोटी हो जाती हैं। न कोई बड़ी चाहत होती है, न किसी ऐशो आराम की उम्मीद। बस जिंदगी के बचे हुए पल सुकून और सुरक्षा के साथ गुजर सकें। लेकिन कई जरूरतमंद  के लिए यह छोटी-सी ख्वाहिश भी वर्षों तक अधूरी रह जाती है। सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुजनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत रामानुजनगर निवासी बुजुर्ग श्रीमती लक्ष्मीनिया की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। जीवन का लंबा सफर कच्चे मकान में गुजारने के बाद आज उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना  के माध्यम से अपना पक्का आशियाना मिल गया है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा की कहानी में बुजुर्ग श्रीमती लक्ष्मीनिया के जीवन में आया यह बदलाव का माध्यम बनी शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं, जो जरूरतमंदों के वर्षों पुराने सपनों को साकार करने का माध्यम बन रही हैं।
श्रीमती लक्ष्मीनिया के लिए कच्चे मकान में जीवनयापन करना कोई पसंद नहीं, बल्कि परिस्थितियों की मजबूरी थी। जीवन के कई वर्ष इसी उम्मीद में गुजर गए कि एक दिन उनका भी अपना पक्का घर होगा। आर्थिक संसाधनों के अभाव में मकान बनवाना संभव नहीं हो पा रहा था। बढ़ती उम्र के साथ एक सुरक्षित छत की जरूरत और भी महत्वपूर्ण होती चली गई।
समय बीतता रहा, उम्र बढ़ती रही, लेकिन अपने पक्के घर की आस उनके मन में बनी रही। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना से उनका सपना साकार हुआ आज उसी छत के नीचे वे अपना जीवन सुरक्षित ढंग से व्यतीत कर रही हैं।उम्र के इस पड़ाव में मिला यह घर उनके लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में इसके क्रियान्वयन से जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास का लाभ मिल रहा है। और योजना के बेहतर क्रियान्वयन से लक्ष्मीनिया को  पक्का आवास का लाभ मिला इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।