देश में डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अनुप्रिया पटेल
07 जून । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि सरकार देश में डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आकाशवाणी न्यूज को दिए एक विशेष साक्षात्कार में मंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत भारत ने 90 करोड़ से अधिक विशिष्ट ABHA पहचान पत्र बनाए हैं और 10 करोड़ से अधिक डिजिटल मेडिकल रिकॉर्ड इन ABHA आईडी से लिंक किए गए हैं।
यह साक्षात्कार आज शाम 7.10 बजे आकाशवाणी एफएम गोल्ड और अन्य आवृत्तियों पर हमारे विशेष कार्यक्रम ‘मोदी सरकार के 12 वर्ष’ में प्रसारित किया जाएगा।

