भारत ने एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहली बार पहुंचकर इतिहास रच दिया है
फुटबॉल में, भारत ने कल चीन के सूज़ौ में खेले गए ग्रुप बी के अंतिम मैच में लेबनान के खिलाफ 4-0 की शानदार जीत के साथ एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया।
भारत के लिए, प्रीतिका बर्मन ने 7वें और 85वें मिनट में, अल्वा देवी सेन्जाम ने 36वें मिनट में और जोया ने 72वें मिनट में गोल किए। इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने से भारत को 2026 फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में जगह पक्की हो जाएगी।

