FEATUREDNationalPopular

देश भर में मौसम का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने कहा कि गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। मौसम एजेंसी के अनुसार कल से गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में लू चलने की संभावना है।