चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया।
आईपीएल क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर मैच जीत लिया। चेन्नई के रुतुराज गायकवाड़ 67 रन और कार्तिक शर्मा 54 रन बनाकर नाबाद रहे। आज दो मैच होंगे। सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे होगा। एक अन्य मैच में मेजबान गुजरात टाइटन्स का सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

