एनएसडी आकाशवाणी के महानिदेशक धीरज एम काकाड़िया ने नई दिल्ली में पृथ्वी दिवस की शपथ दिलाई
आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर, आकाशवाणी समाचार सेवा प्रभाग के महानिदेशक धीरज एम. काकड़िया ने नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। शपथ में उन्होंने सभी प्रकार की ऊर्जा, विशेष रूप से बिजली का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने पर जोर दिया। शपथ में स्वच्छ, हरित और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, जल और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर भी बल दिया गया।

