उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज हिमाचल प्रदेश दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह दिन राज्य के समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति का उत्सव है। उन्होंने आगे कहा कि यहां के लोगों का समर्पण और दृढ़ संकल्प हिमाचल प्रदेश की सच्ची भावना को दर्शाता है। श्री राधाकृष्णन ने आशा व्यक्त की कि राज्य निरंतर समृद्ध होता रहेगा और अपने सभी लोगों को खुशियां प्रदान करता रहेगा।

