रायपुर प्रवास पर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास में की मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, प्रदेश में उपलब्ध खनिज संपदा और कोयला एवं खनन क्षेत्र की संभावनाओं के संदर्भ में चर्चा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख खनिज संपदा संपन्न राज्यों में शामिल है।
यहां कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट सहित कई महत्वपूर्ण खनिजों के विशाल भंडार मौजूद हैं, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री का छत्तीसगढ़ प्रवास प्रदेश के खनन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय से खनिज संसाधनों के उपयोग, खनन गतिविधियों के विस्तार, नई परियोजनाओं और औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है। हालांकि इस सौजन्य मुलाकात के दौरान हुई विस्तृत चर्चा और किसी विशेष निर्णय को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

