National

सिंधु जल समझौते में नोटिस का पाकिस्तान ने अभीतक नहीं दिया जवाब

नई दिल्ली, 02 फरवरी। सिंधु जल समझौते में सुधार के लिए भारत की ओर से दिए गए नोटिस का पाकिस्तान ने अभीतक जवाब नहीं दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि समझौते में सुधार के लिए गत 25 जनवरी को भारत ने पाकिस्तान को नोटिस दिया था। इसका पड़ोसी देश को 90 दिनों के भीतर जवाब देना है। समझौते के उल्लंघन से संबंधित मुद्दों पर पाकिस्तान को अपना पक्ष रखने तथा सरकार स्तर पर वार्ता करने का अवसर दिया गया है। भारत चाहता है कि पाकिस्तान वार्ता की तिथि तय करे।

प्रवक्ता ने भारत के इस रूख को दोहराया कि वह समझौते को लेकर पैदा हुए मतभेद अथवा विवाद के संबंध में एक से अधिक प्रक्रिया नहीं चलाई जाए। प्रवक्ता का ध्यान हैग स्थित मध्यस्था ट्रिब्यूनल ने इस मामले पर सुनवाई आरंभ की है। इस प्रकरण में विश्व बैंक की भूमिका के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रावधानों की व्याख्या भारत अपने नजरिए से करेगा।