National

भानुप्रतापपुर में दाे अप्रैल को मनेगा हनुमान जन्मोत्सव

कांकेर, 26 मार्च । जिले के भानुप्रतापपुर नगर के श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर सेवा समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5 बजे अभिषेक से होगा।

इसके बाद सुबह 6 बजे सिंदूर चोला अर्पण, 7 बजे महाआरती व 8 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। वहीं सुबह 10 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। दोपहर 1 बजे हवन-पूजन किया जाएगा और दोपहर 2 बजे से 56 भोग का भंडारा प्रारंभ होगा।