पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कानून और व्यवस्था की समीक्षा की
आगामी पश्चिम बंगाल राज्य विधानसभा चुनावों से पहले, मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कल राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने और चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय बलों के आगमन के बाद राज्य में उनकी तैनाती करना था

