National

छत्तीसगढ़ : अमित शाह जगदलपुर पहुंचे, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत

रायपुर, 09 फरवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे। वे यहां के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ के समापन समारोह में भाग लेने पहुंचे हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी विमानतल पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।