FEATUREDSports

भारत ने 5वें और अंतिम टी20 मैच में श्रीलंका को 15 रनों से हराकर 5-0 से क्लीन स्वीप किया

01 जनवरी ।  महिला क्रिकेट में, भारत ने कल रात तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में श्रीलंका को 15 रनों से हरा दिया। भारत ने श्रीलंका के लिए 176 रनों का लक्ष्य रखा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए

जवाब में, श्रीलंका निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाई। इससे पहले, मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हरमनप्रीत कौर को मैन ऑफ द मैच और शेफाली वर्मा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम ने पांच मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया।